चाईबासा, अगस्त 19 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। प्रखंड के महुदी पंचायत भवन में मंगलवार को एनएच-320 जी हाटगम्हरिया से बोकना तक सड़क के लिये मुआवजा भुगतान शिविर आयोजन किया गया।जिले कार्यालय से जारी किए गए नोटिस में नोवामुंडी अंचल के नौ मौजों के प्रभावित रैयतों में लोकेसाई,इटर बालजोड़ी,कुटिंगता,टोंटोपोसी,बालीझोर,नोवामुंडी,महूदी,बोकना,बड़ाजामदा को सूचित किया गया था।पत्र में बताया गया है कि अपने साथ शपथ पत्र,इंडेमिनिटी बांड,डिस्क्लेमर,वंशावली,खतियान की छायाप्रति,अद्यतन लगान रसीद,बिक्री केवाला,नामान्तरण प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,वोटर कार्ड व बैंक की पास बुक की मूल प्रमाण पत्र समेत छायाप्रति लाने का निर्देश दिया गया है।मुआवजा शिविर में नोवामुंडी अंचल के शिखर हेम्ब्रम और जिले से अमीन सीताराम मुंडा को प्रतिनियुक्त किया गया था।शिविर में रैयतों क...