चाईबासा, जुलाई 3 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला प्रशासन सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर सड़क सुरक्षा अभियान चला रहा है। जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग, पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी संकेतक, चेतावनी बोर्ड, दिशा-सूचक एवं सावधानी संदेश स्थापित किए जा रहे हैं। इन संकेतकों का उद्देश्य केवल मार्गदर्शन करना नहीं, बल्कि प्रत्येक वाहन चालक और राहगीर को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना है। दुर्घटना संभावित स्थलों, तीव्र मोड़ों, पुल-पुलियों, विद्यालयों, अस्पतालों तथा अधिक यातायात वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से सुरक्षा संकेतक लगाए जा रहे हैं, ताकि चालक समय रहते सतर्क होकर दुर्घटनाओं से बच सकें। यह भी पढ़ें- Ba...