चाईबासा, नवम्बर 23 -- Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनभागीदारी एवं सम्मान आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के नोवामुंडी एवं मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के मानकी एवं मुण्डा गणों को सम्मानित किया गया। नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी पप्पू रजक ने क्षेत्र के मानकी एवं मुण्डाओं को पौधा एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, मनोहरपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज एवं अंचल अधिकारी श्री प्रदीप कुमार ने क्षेत्र के मानकी एवं मुण्डा को पौधा एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मन...