Chaibasa News: मां दुर्गा वन देवी मंदिर का स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया
चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा-मनोहरपुर मार्ग पर नुईया गांव के समीप स्थित मां दुर्गा वन देवी मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार, महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार एवं समिति की सदस्याओं ने विधिवत पूजा कर हवन में आहुति अर्पित की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा संपन्न कराई। अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी, खीर और हलवा का महाभोग प्रसाद वितरित किया गया। महिला समिति की अध्यक्ष शालू कुमार ने बच्चों को बिस्किट और ट्रॉफी देकर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.