चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा-मनोहरपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर नौ कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। वनदेवी मां दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों और महिलाओं ने पूजन के बाद सभी कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके बाद महाभोग प्रसाद का वितरण किया। नवरात्रि के इस विशेष आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक, साधु चरण सिद्धू, गंगा सिद्धू, संदीप गुप्ता, भोलानाथ साहू, नवी दत्त महापात्रो, रेणु सिंह, झरनी दास, शंकर राउत सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।...