चाईबासा, अक्टूबर 21 -- नवरात्रि पर कन्या पूजन और महाभोग प्रसाद वितरण Chaibasa News: गुवा । गुवा-मनोहरपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर नौ कुंवारी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। वनदेवी मां दुर्गा पूजा कमेटी के सदस्यों और महिलाओं ने धार्मिक परंपराओं के अनुसार नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा-अर्चना की। पूजन के बाद सभी कुंवारी कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। इसके उपरांत महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि के इस विशेष आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा क...