Chaibasa News: महिला कॉलेज की छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार
चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। महिला कॉलेज, चाईबासा की छात्राओं ने शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। यूथ पार्लियामेंट-2026, जिला स्तरीय युवा महोत्सव और राष्ट्रीय एकता शिविर-2026 में मिली उपलब्धियों ने कॉलेज की उपलब्धियों में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। छात्राओं की इस सफलता से कॉलेज परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल है। 31 अक्टूबर को कोल्हान विश्वविद्यालय में आयोजित यूथ पार्लियामेंट-2026 में महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा अश्विनी गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि ने कॉलेज का मान बढ़ाया। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में महिला कॉलेज की छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.