चाईबासा, अक्टूबर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने को लेकर सदर प्रखंड के तूईबीर पंचायत के पांच गांव के 35 लाभार्थियों को मशरूम उत्पादन को लेकर जागरूक किया गया उन्हें जानकारी दी गई की मशरूम की खेती न केवल आर्थिक प्रगति का एक अच्छा स्रोत है बल्कि खानपान में इसके प्रयोग से हमारे शरीर को आवश्यक मिनरल्स भी प्राप्त होते हैं इसलिए यह खेती आर्थिक और शारीरिक दृष्टि से काफी उपयोगी है। प्लान इंडिया के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण में महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए तैयार किए जाने वाले बैग और और उसमें मिले जाने वाले मिश्रण को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मशरूम के विभिन्न वैरिईटी के मांग के अनुरूप उत्पादन करने का सुझाव दिया गया ताकि उपस्थित लाभार्थियों को इस खेती में लाभ हो सके। प्रशिक्ष...