चाईबासा, अगस्त 21 -- Chaibasa News: चाईबासा। विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर एकलव्य मॉडल स्कूल मंझारी में प्राचार्य की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने विद्यार्थियों को मच्छरजनित बीमारियों, विशेषकर मलेरिया के लक्षण और बचाव की जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि तेज बुखार, कंपकंपी के साथ ठंड लगना, सिरदर्द, बदन दर्द, उल्टी और अधिक पसीना आना मलेरिया के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने मच्छरदानी का उपयोग करने, घर के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, शाम के समय पूरी बांह के कपड़े पहनने तथा कूलर, गमले और पुराने टायरों में पानी जमा नहीं रखने की सलाह दी। मच्छर भगाने के लिए नीम के पत्तों आदि के उपयोग की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- विश्व मच्छर दिवस पर मच्छर जनित रोगों से बचाव का संदेश बुखार होने पर तत्...