Chaibasa News: मलेरिया व डायरिया से बचाव को प्रचार रथ रवाना
चाईबासा, जुलाई 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। मलेरिया एवं डायरिया से बचाव के प्रति आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर से उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी ने संयुक्त रूप से जन जागरूकता प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों को मलेरिया एवं डायरिया से बचाव, स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग, समय पर जांच एवं उपचार तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करेगा। अभियान का उद्देश्य जनसहभागिता के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: संचारी रोगों से घबराएं नहीं, शीघ्र कराएं इलाज : जिलाधिकारी इस अवसर पर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.