चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम में मलेरिया नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सिविल सर्जन, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने उदयम 2.0 अभियान के तहत संचालित घर-घर मलेरिया खोजी अभियान की प्रखंडवार समीक्षा करते हुए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में रैपिड डायग्नोस्टिक किट से मलेरिया जांच सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से मनोहरपुर, गोईलकेरा, टोंटो और सोनुवा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में शत-प्रतिशत जांच को प्राथमिकता देने को कहा। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप नहीं होना...