Chaibasa News: मझगांव में 90 से अधिक महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
चाईबासा, नवम्बर 11 -- Chaibasa News: मझगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सनातन चातार एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने 90 से अधिक गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व (एएनसी) स्वास्थ्य जांच की। इस अवसर पर डॉ. सनातन चातार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम वाले मामलों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित करना है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मझगांव में गर्भवती महिलाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.