चाईबासा, अक्टूबर 22 -- हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल Chaibasa News: मझगांव। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में मझगांव-हाट गम्हरिया मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह बोलेरो की टक्कर से छह वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मध्य विद्यालय ताड़ापाई के समीप हुई। घायल बच्चे की पहचान ताड़ापाई निवासी दुसेसन पिंगुवा के पुत्र मनीष पिंगुवा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 10 बजे मनीष घर से स्कूल के पास स्थित दुकान जा रहा था। इसी दौरान पड़सा की ओर से आ रही बोलेरो (जेएच 01 ईडी 5609) ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। बच्चा घटनास्थल पर बेहोश पड़ा था।सूचना मिलने पर मझगांव पुलिस के एएसआई दशरथ हेम्ब्रम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चे को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य...