चाईबासा, सितम्बर 5 -- Chaibasa News: मझगांव । मझगांव प्रखंड के सोनापोस गांव में तीन माह से राशन नहीं मिलने से नाराज 127 गरीब राशन कार्डधारियों ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीण करीब पांच किलोमीटर पैदल मार्च कर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और बीडीओ विजय रंजन तिर्की को लिखित आवेदन सौंपा। लाभुकों का आरोप है कि जून, जुलाई और अगस्त का चावल-गेहूं तारातारणि महिला समिति, बेताझोरी द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान से नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वे मजदूरी कर जीवनयापन करते हैं और सरकारी राशन पर निर्भर हैं। राशन नहीं मिलने से परिवारों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने डीलर पर अनाज गबन का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और बकाया राशन दिलाने की मांग की। बीडीओ विजय रंजन तिर्की ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच...