चाईबासा, अगस्त 9 -- Chaibasa News: मझगांव। मझगांव प्रखंड के सोनापोस पंचायत के ग्राम बेताझुरी मे शनिवार अहले सुबह लगभग 5:00 बजे क्षेत्र में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण दंपती पर कच्चे मकान की दीवार गिरने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बेताझुरी निवासी विद्याधर चातार अरनी पत्नी रोयबारी चातार कच्चे मकान में सोए हुए थे। अचानक दीवार दंपती के ऊपर गिर गया। दोनों काफी देर तक मलबे में दबे रहे। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के ग्रामीणों ने पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। दोनों को परिजन इलाज के लिए सीएचसी मझगांव लेकर गए। यहां डॉक्टर सनातन चातार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी हुए घायल यह भी पढ़ें- Gangapar News: कच्ची दीवार गिरने से म...