चाईबासा, अक्टूबर 31 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा तोरलो गांव के टोपासाई टोला में मां-बेटी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन विवाद में 68 वर्षीय कुनी कुई बिरुवा और उनकी 27 वर्षीय बेटी नामसी बिरुवा की हत्या कर शव को जंगल की पहाड़ी स्थित गुफा में छिपा दिया गया था। पुलिस ने मामले में सात प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तोरलो जंगल के दाबुक पहाड़ स्थित गुफा से दोनों के जले हुए शव के अवशेष (हड्डियां) बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को मंझारी थाना को सूचना मिली थी कि बड़ा तोरलो गांव के टोपासाई टोला निवासी कुनी कुई और उनकी बेटी नामसी बिरुवा घर से लापता हैं। जमीन विवाद को लेकर उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। सूचना के...