चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी, जगन्नाथपुर मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को जगन्नाथपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बामिया लागुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, पार्टी की आगामी गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ज...