चाईबासा, नवम्बर 18 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। टोंटो प्रखंड अंतर्गत संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय रेंगड़ा का जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु एवं उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। आगामी बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर उपायुक्त ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकगण को विद्यार्थियों की शैक्षणिक तैयारी को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी विषयों के निर्धारित पाठ्यक्रम को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए तथा इसके उपरांत प्रत्येक विषय का नियमित रूप से पुनरावर्तन सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों को परीक्षा के अनुरूप नियमित अभ्यास कराने, मॉडल प्रश्नपत्रों के माध्यम से तैयारी करवाने तथा समय-समय पर मूल्यांकन कर उनकी कमजोरियों को चिह्नित करने पर विशेष बल दिया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन विद्यार्थ...