चाईबासा, अगस्त 7 -- Chaibasa News: बहरागोड़ा।संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा गांव निवासी पूर्व बैंक कर्मी चतुर्भुज सीट के 40 वर्षीय पुत्र नाडु सीट की गांव के झोला छाप डॉक्टर अमरेंद्र पात्र द्वारा गलत उपचार करने के दौरान घर पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। परिजनों ने इस घटना के बाद तत्काल पड़ोसी व ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीण उनके घर पहुंचे और शव को लेकर परिजनों के साथ तुरंत बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचे। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद यूवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पाकर बहरागोड़ा पुलिस सीएचसी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और परिजनों से पूछताछ की। इस घटना से परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश की माहौल देखने को मिली। मृतक के पिता चतुभुर्ज सीट ने रोते बिलखते हुए...