चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: गुवा। सेल की किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, गुवा और चिड़िया खदानों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के मामले में धनबाद स्थित सीजीआईटी कोर्ट में 8 जुलाई को सुनवाई हुई। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के महामंत्री राजेंद्र सिंधिया ने बताया कि सुनवाई के दौरान सेल प्रबंधन न तो अधिकृत अधिकारी और न ही अधिकृत अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित हुआ। यूनियन के अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद न्यायालय ने प्रबंधन को काउंटर दाखिल करने में असफल मानते हुए अगली सुनवाई 6 अगस्त 2026 तय की। यूनियन का कहना है कि औद्योगिक विवाद लंबित रहने के दौरान सेवा शर्तों में एकतरफा बदलाव नहीं किया जा सकता। उनका कहना है कि वे बायोमेट्रिक व्यवस्था के विरोधी नहीं, बल्कि इसे कानून के अनुरूप लागू करने की मांग कर रहे हैं...