चाईबासा, सितम्बर 25 -- Chaibasa News: नोवामुंडी,संवाददाता। बड़ाजामदा से जगन्नाथपुर जाने के दौरान बड़ानंदा के पास मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं।कार की गति भी इतनी अधिक थी कि ब्रेक मारते-मारते फिसल कर खेत के पास की झाड़ियों में घुस गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर नोवामुंडी से पहुंची एम्बुलेंस से कार के भीतर फंसे संतोष कुमार यादव और सुमित रवानी को निकालकर उसी हालत में लेकर नोवामुंडी टीएमएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।घटना के पहले बड़ाजामदा के संतोष कुमार यादव गाड़ी चला रहा था।उसे चेहरे,गले और छाती में गंभीर चोट लगी है।उसका इलाज आपातकालीन कक्ष में चल रहा है।क्योंझर जिले के रहने वाले सुमित रवानी को हल्की चोटें आई है।उन्हें प्राथमिकी इलाज के बाद छोड़ दिया गया...