चाईबासा, अगस्त 17 -- Chaibasa News: चाईबासा। बाइक की चपेट करने से मंझारी थाना अंतर्गत भागबिल्ला गांव निवासी सुंदरा बिरूवा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार को मृतक नीचे टोला गांव पुजारी के पास गया था। रात के लगभग 8 बजे घर वापस जाने के क्रम में रास्ते में पीछे से एक बाइक सवार धक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर मंझारी अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को घटनास्थल से उठाकर सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक रविवार को रात नीचे टोला गांव से पैदल घर आ रहा था। रास्ते में एक बाइक सवार घक्का दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बाइक सवार कुमारडूंगी थाना अंतर्गत ताड़ा पाई गांव का रहने वाला है।उसका नाम का पता नहीं...