Chaibasa News: बरकेला में 80 से अधिक गर्भवती की हुई जांच
चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। सदर प्रखंड के बरकेला गांव के पंचायत भवन में गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 से अधिक गर्भवती महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई। यह आयोजन राधा ट्रस्ट की ओर से किया गया। इस दौरान महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, मलेरिया और हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना तथा उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में बसाहातु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और जांच कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर राधा ट्रस्ट की ओर से माझी नरेश, नवीन कुमार, अजय सिंह, भगवान सवैया, राजू बनकीरा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.