चाईबासा, जुलाई 24 -- Chaibasa News: गुवा। निर्माणाधीन नए बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन के समीप सड़क किनारे स्थापित हाईमास्ट टावर लाइट शुक्रवार से चालू हो गई। लाइट के सफल संचालन के साथ ही पूरे क्षेत्र में रोशनी फैल गई, जिससे स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि हाईमास्ट टावर लाइट शुरू होने से रात के समय बाजार और आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश रहेगा। इससे ग्राहकों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और बाजार की रौनक भी बढ़ेगी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नए रेलवे स्टेशन के साथ विकसित हो रही यह सुविधा बड़ाजामदा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनका मानना है कि स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद व्यापार, आवागमन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति म...