Chaibasa News: बड़ाजामदा में 7 जुलाई को लगेगा नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविर
चाईबासा, जुलाई 6 -- Chaibasa News: गुवा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के तत्वावधान में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत मंगलवार, 7 जुलाई को नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों एवं जनजागरूकता को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर कानून से संबंधित अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की अपील की गई। बताया गया कि शिविर के माध्यम से पात्र लोगों को कानूनी सलाह, सहायता तथा विभिन्न विधिक अधिकारों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में आदर्श मध्य विद्यालय, बड़ाजामदा के प्रभारी प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.