Chaibasa News: बड़ाजामदा में बेकरी का शटर काटकर चोरी, केक-चॉकलेट खाकर फरार हुए तीन चोर
चाईबासा, अगस्त 6 -- Chaibasa News: गुवा। बड़ाजामदा बाजार स्थित एक बेकरी दुकान में बुधवार देर रात तीन अज्ञात चोरों ने शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान के अंदर घुसे और वहां रखे केक व चॉकलेट चोरी कर खा गए। दुकान में नकदी नहीं होने के कारण कोई नकद राशि चोरी नहीं हुई। गुरुवार सुबह जब दुकान संचालक मदन गुप्ता दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शटर कटा हुआ है। अंदर जाने पर केक और चॉकलेट गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल बड़ाजामदा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन संदिग्ध चोरों की गतिविधियां कैद हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। स्थानीय लोगों का कहना ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.