Chaibasa News: बड़ाजामदा में नि:शुल्क विधिक जागरूकता शिविर आज
चाईबासा, जुलाई 4 -- Chaibasa News: गुवा। शनिवार को आदर्श मध्य विद्यालय, बड़ाजामदा में नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता पंजीकरण शिविर का आयोजन होगा। शिविर को सफल बनाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में तैयारी बैठक हुई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, बड़ाजामदा की उपप्रमुख ज्योति दास, पारा लीगल वॉलंटियर प्रमिला पात्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान घर-घर तक शिविर की जानकारी पहुंचाने, लोगों को जागरूक करने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Saraikela News: बड़ाजामदा में शनिवार को लगेगा नि:शुल्क विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.