चाईबासा, जुलाई 15 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित नया बस स्टैंड वर्षों से उद्घाटन का इंतजार कर रहा है। यात्रियों की सुविधा के उद्देश्य से बनाए गए इस बस स्टैंड का निर्माण तो पूरा हो गया, लेकिन आज तक इसे आम जनता के लिए शुरू नहीं किया गया। परिणामस्वरूप करोड़ों की लागत से तैयार यह सुविधा केंद्र अनुपयोगी होकर बदहाली का शिकार बन गया है। बस स्टैंड परिसर में यात्री शेड समेत कई आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई थीं, ताकि यात्रियों को धूप, बारिश और अन्य मौसम संबंधी परेशानियों से राहत मिल सके। लेकिन लंबे समय से बंद पड़े रहने के कारण परिसर में झाड़ियां उग आई हैं और भवन की स्थिति भी धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: उद्घाटन की राह देख रहा बड़ाजामदा का नया बस स्टैंड, देखरेख के अ...