Chaibasa News: बड़ाजामदा : दुर्गापूजा के दौरान भारी वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक
चाईबासा, अक्टूबर 11 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा थाना परिसर में शुक्रवार देर शाम दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता किरीबुरू एसडीपीओ विनीत कुमार किंडो एवं किरीबुरू इंस्पेक्टर समीर तिर्की ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न पूजा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में स्पष्ट किया गया कि दुर्गा पूजा के दौरान बड़ाजामदा क्षेत्र में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में छह स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। इनमें फुटबॉल मैदान, भट्टीसाई, मुखर्जी गैरेज, बड़ाजामदा थाना परिसर में दो स्थानों तथा बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन स्थित पूजा पंडाल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बड़ाजामदा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.