चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्कूली बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था का मंगलवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जायजा लिया। उपायुक्त ने चाईबासा स्थित संत जेवियर बालक माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अन्ना अमृता फाउंडेशन द्वारा संचालित सेंट्रल किचन के माध्यम से विद्यालय में उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने विद्यालय में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता, मात्रा तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उसकी उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक छात्र को समय पर स्वच्छ, सुरक्षित, संतुलित एवं पर्याप्त भोजन उपलब्ध हो, ताकि बच्चों के पोषण स्तर के सा...