चाईबासा, सितम्बर 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में मंगलवार को अभिभावकों की अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र, सदस्य सुजीत विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास एवं अभिभावकों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। अतिथि परिचय प्रधानाचार्य द्वारा कराया गया। विद्यालय की शिक्षिका कुसुम सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए समयपालन, वेशभूषा की स्वच्छता, अल्पाहार, स्वाध्याय, डायरी निरीक्षण एवं सदाचार के पालन पर जोर दिया। मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन पूजा गुप्ता ने किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर अभिभावक गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...