चाईबासा, अगस्त 1 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा वन प्रक्षेत्र, सारंडा वन प्रमंडल चाईबासा के सौजन्य से बरायबुरु स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वन महोत्सव मना। इसमें मुख्य अतिथि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई गंभीर चिंता का विषय है। वन प्रकृति के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका का भी प्रमुख आधार है। वनों को नुकसान पहुंचाए बिना उनसे लाभ लेना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपने नाम, बच्चों अथवा परिवार के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।  इस अवसर पर वन विभाग द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीन, उन्नत चूल्हे, टॉर्च, ड्रम एवं जाली आदि सामग्री का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: देवीपुर : 77वें वन महोत्सव पर डूमरकुंडी में पौधरोपण अतिथियों ने विद्यालय परिसर मे...