चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा संचालित बहु-कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र- पाताहातु, चाईबासा के 43 प्रशिक्षित युवाओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इन सभी युवाओं ने संस्था के आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में 45 दिवसीय चारपहिया वाहन एवं दोपहिया विद्युत वाहन प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी प्रशिक्षित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने का एक प्रभावी माध्यम है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वास्तविक कार्यक्षेत्र में अपनी दक्षता, अनुशासन और समर्पण का परिचय देना युवाओं की सबसे ब...