चाईबासा, अगस्त 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कल्याण कार्यालय स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक, आईटीडीए जयदीप तिग्गा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सविता टोपनो, स्थापना उपसमाहर्ता कुमार हर्ष एवं कोषागार पदाधिकारी सुमित कुमार उपस्थित रहे। बैठक में जिला कल्याण कार्यालय में कार्यरत कर्मियों से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक एवं स्थापना मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के निर्णय इस क्रम में कार्यहित को ध्यान में रखते हुए कार्यालय में कार्यरत लिपिकों एवं आदेशपालों के स्थानांतरण का निर्णय लिया गया। बैठक में कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ प्रदान करने एवं सेवा संपुष्टि सहित अन्य सेवा संबंधी मामलों पर भी आवश्यक चर्चा की गई। इस दौर...