चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 22 सितंबर से शुरू हो रहे पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसके सफल आयोजन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के संचालन परिषद की बैठक परिषद के अध्यक्ष सह जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मुंधड़ा की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में हुई। इस बैठक में पश्चिमी सिंहभूम टी20 प्रतियोगिता की पूरी रूपरेखा तय की गई। प्रतियोगिता को संचालित करने वाली कंपनी स्टेक स्पोर्ट्स जी प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पियुष आनंद ने विस्तार से पूरे कार्यक्रम का ब्यौरा प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। परिषद के सदस्यों की सहमति से यह तय किया गया कि पश्चिमी सिंहभूम टी-20 लीग के ट्राफी का अनावरण गुरुवार 27 अगस्त क...