Chaibasa News: पौधरोपण कर वन संरक्षण का लिया संकल्प
चाईबासा, अगस्त 25 -- Chaibasa News: मझगांव। मझगांव प्रखंड अंतर्गत बलियापोसी पंचायत में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तहत वन प्रमंडल चाईबासा की ओर से 77वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मझगांव विधायक के विधायक निरल पूर्ति पौधरोपण कर वन संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर निरल पूर्ति ने कहा कि वन हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। ग्रामीण क्षेत्र में सदियों से जंगल लोगों की आजीविका का महत्वपूर्ण स्रोत रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए आज से ही वनों की रक्षा करनी होगी। प्रत्येक परिवार को वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने और उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बलियापोसी पंचायत में 77वां वन महोत्सव आयोजित, विधायक ने किया पौधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.