चाईबासा, नवम्बर 27 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं वीर शहीद पोटो हो की आदमकद प्रतिमा जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर स्थापित करने की पहल को लेकर वीर शहीद पोटो हो तदर्थ समिति, जगन्नाथपुर की आपातकालीन बैठक गुरुवार को मॉर्डन पहिया दुकान परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला परिषद सदस्य अभिषेक सिंकु ने की। बैठक में प्रतिमा स्थापना से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अपरिहार्य कारणों से पूर्व निर्धारित 29 नवंबर की बैठक स्थगित कर अब 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

प्रतिमा स्थापना पर बैठक में चर्चा समिति ने अगली बैठक में बंतरिया पीढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी मौजा के ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया। इसके माध्यम से सभ...