चाईबासा, अगस्त 28 -- Chaibasa News: गुवा । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर कोल्हान वन प्रमंडल अंतर्गत बुन्डू गांव में ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर अनूठे अंदाज में पर्व मनाया। ग्रामीणों ने जंगल और पेड़ों को राखी बांधकर उनकी रक्षा करने तथा वन संपदा को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पेड़ों को भाई का प्रतीक मानते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधी और जंगल की हरियाली एवं प्राकृतिक संपदा की रक्षा का प्रण लिया। इस अनूठी पहल के माध्यम से ग्रामीणों ने समाज को पर्यावरण संरक्षण और वनों के महत्व का संदेश दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जंगल केवल पेड़ों का समूह नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के जीवन, आजीविका और पर्यावरण का आधार है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: पेड़ों को राखी बांध बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प जंगल से ग्रामीणों को कई आवश्यक स...