चाईबासा, सितम्बर 30 -- Chaibasa News: चाईबासा। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल पूर्ण चंद्र बिरूवा पथ इन दिनों कई स्थानों पर बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संजीव नेत्रालय के समीप, गति ट्रांसपोर्ट और एसपी डिजाइन एंड प्रिंट के सामने सड़क की स्थिति अधिक खराब बताई जा रही है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अनुमान लगाना मुश्किल हो जाता है।

सड़क का महत्व यह मार्ग गौशाला, परिसदन, उपायुक्त आवास एवं जिला जज आवास चौक से सदर प्रखंड कार्यालय होते हुए मांगीलाल रूंगटा गार्डेन के समीप एनएच-75 से जुड़ता है। टाटा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, डीपीएस प्लस-2, संत जेवियर प्लस-2, आइटीआई चाईबासा, कोल्हान विश्वविद्यालय और समाहरणालय आने-जाने...