चाईबासा, अगस्त 17 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित पुलिस केंद्र में राजकीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री दीपक बिरुआ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्होंने राज्य और क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया गया। साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के ऐतिहासिक योगदान को नमन किया गया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला और पूरे राज्य में जनकल्याणकारी एवं बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों में अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की गई है। कार्यक्रम में सिंहभूम प्रमंडल के आयुक्त रवि रंजन कुमार विक्रम, उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेनू, 174 सीआरपीएफ कमांडेंट मनोज डांग, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार...