चाईबासा, सितम्बर 20 -- Chaibasa News: गुवा। किरीबुरू में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला 20 सितंबर की अहले सुबह चर्च रोड स्थित अब्दुल फ्रिज एवं एसी दुकान का है। आरोप है कि चार युवक दुकान के बाहर रखा पुराना एसी उठाकर पास के जंगल में ले गए और उसे तोड़कर तांबा निकालने लगे। इनमें एक नाबालिग के शामिल होने की बात भी सामने आई है।जानकारी के अनुसार, युवक एसी के मोटर, कंप्रेसर और अन्य हिस्से खोल रहे थे। इसी दौरान दुकानदार और एक कर्मचारी सामान की तलाश करते हुए जंगल पहुंचे। वहां उन्होंने युवकों को एसी तोड़ते देखा। पकड़ने के प्रयास में एक युवक को दबोच लिया गया, जबकि तीन भाग निकले।पकड़े गए युवक ने अपना नाम जोसेफ बताया। उसने फरार साथियों के नाम मोटू, डेके और एक नाबालिग बताए हैं। सभी के मेन मार्केट हाटिंग क्षेत्र में रहने...