चाईबासा, जुलाई 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी सिंहभूम नगर इकाई की ओर से गांधी मैदान चाईबासा के समीप स्थित स्वर्गीय राधे सुम्बरुई की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई ने कहा कि स्वर्गीय राधे सुम्बरुई केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि संगठन निर्माता और समाज सुधारक थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ,प्रताप कटियार महतो ,राकेश बबलू शर्मा ,भूषण पाठ पिन्गुवा ,रंजन प्रसाद ,चंद्रमोहन तियु ,सन्नी पासवान ,राकेश पोद्दार ,हेमंत केसरी ,वंशी यादव ,जयकिशन बिरुली ,सोमनाथ लागुरी ,मनोज चौरसिया ...