चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत पात्र होने पर समय पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 05 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत ऐसे सभी नए मतदाता, जिनकी आयु 01 अक्तूबर, 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है अथवा ऐसे पात्र नागरिक, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे निर्धारित घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 05 अगस्त, 2026 से 04 सितंबर, 2026 तक पात्र नागरिक अपने संबंधित बीएलओ अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्रपत्र-6 भरकर आव...