चाईबासा, अगस्त 3 -- Chaibasa News: गुवा । सावन माह की पहली सोमवारी पर गुवा के तीनों प्रमुख शिवालयों में सोमवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यह भी पढ़ें- Mau News: सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़े रहे श्रद्धालुश्रद्धालुओं की भीड़ गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के समीप शिवालय, गुवा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय तथा योग नगर स्थित शिवालय में सुबह लगभग 4 बजे से ही श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कतारबद्ध होकर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्रियों के साथ विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बोंगा ...