चाईबासा, अक्टूबर 14 -- युवा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का आयोजन 31 अक्टूबर को किया जाएगा। वहीं, प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव 4 नवंबर को आयोजित होगा। बुधवार, 14 अक्टूबर को जिला खेल पदाधिकारी मार्कस हेमरोम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।बैठक में आयोजन स्थल, प्रतियोगिताओं, प्रतिभागियों के पंजीकरण और निर्णायक मंडल के गठन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिला स्तरीय महोत्सव के लिए महिला कॉलेज या टाटा कॉलेज, चाईबासा में से किसी एक स्थल का चयन किया जाएगा।महोत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, चित्रकला, भाषण और कविता लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। लोक नृत्य और लोक गीत की प्रत्येक टीम में छह से दस प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। चित्रकला प्रतियोगिता...