चाईबासा, अक्टूबर 31 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल को झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) का सहयोग मिला है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित जेसोवा दीपावली मेला-2026 के दौरान जिले में पुस्तकालयों के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए 15 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई।राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार की मौजूदगी में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने जिला प्रशासन को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा। जिला प्रशासन की ओर से नजारत उप समाहर्ता कुमार हर्ष ने चेक ग्रहण किया।यह यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सशक्त सिंहभूम की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर मिली नई पहचान राशि जिला प्रशासन की प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान पहल के तहत...