चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम के हाटगमहरिया में अधेड़ की कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी गई। घर से कुछ दूर पर वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये। घटना शुक्रवार रात को की है। शनिवार सुबह पत्नी को घटना की जानकारी मिली और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खगेन तांती (52) के शव को पोस्टमाटर्म के लिए लेकर भेजकर छानबीन शुरू कर दी। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक, पाउपी कोचडा गांव निवासी खगेन शुक्रवार रात 11 बजे के बाद खाना खाने के बाद कमरे में सो रहे थे। उनकी पत्नी बगल के कमरे में थे। आधी रात के बाद अपराधी घर में घुसे और खगेन को उठाकर बाहर ले गये। घर से कुछ दूरी पर उनके सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किये, जिससे खगेन की मौत हो गई। शनिवार सुबह जब पत्नी की नींद खु...