चाईबासा, नवम्बर 21 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। स्थानीय हस्तशिल्प को विशिष्ट पहचान देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। समाहरणालय स्थित सभागार में सांसद जोबा माझी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद एवं जिला खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान सांसद जोबा माझी ने कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जिले में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, जिन्हें उचित ...