चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले की पंचायतों में संचालित योजनाओं और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज) और 15वें वित्त आयोग के कनीय अभियंता शामिल हुए। बैठक में पंचायतों के कामकाज की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में चार नवंबर को जनप्रतिनिधियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरी तरह तैयार पांच पंचायतों के उद्घाटन की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित पंचायत सचिवों और प्रखंड समन्वयकों को पंचायत भवनों की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर तीन नवंबर को शाम चार बजे तक जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्...