चाईबासा, नवम्बर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के अवसर पर जिले के सभी प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में निर्धारित थीम प्लास्टिक मुक्त पंचायत के तहत विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, कर्मियों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्लास्टिक मुक्त पंचायत बनाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्लास्टिक कचरे के उचित संग्रहण एवं पृथक्करण तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम से कम करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही दुकानदारों एवं हाट-बाजार के विक्रेताओं को प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों का उपयोग करने तथा इसे बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: प्लास्टिक मुक्त...